Breaking News

जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित


श्रीगंगानगर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन सुभाष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई। बैठक में सतर्कता समिति में लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट एवं जांच की समीक्षा की गई।
बैठक में समिति के समक्ष प्रकरणों पर सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित प्रकरणों के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिये और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

No comments