पांच किसानों के खेतों में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 28 एमजेडी, चक 32 एमजेडी चक 38 पीटीपी में स्थित खेतों से लगातार चोरियां होने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
किसानों ने गांव मन्नीवाली निवासी जिस युवक पर चोरी करने का संदेह जताया था, उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांच किसानों के खेतों में चोरी होने पर सभी के परिवाद पर संयुक्त एफआईआर दर्ज की थी। जांच अधिकारी एएसआई रामावतार ने बताया कि पांचों किसानों के खेतों से सामान चोरी करने के आरोप में गांव मन्नीवाली निवासी रामकुमार उर्फ कालूराम पुत्र ओमप्रकाश उर्फ पप्पूराम यादव को गिरफ्तार किया गया है।

No comments