Breaking News

सावन माह शुरू, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु


श्रीगंगानगर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में गुरुवार को साावण माह के पहले दिन शिवलिंग पर निरंतर जलधारा अभिषेक शुरू हुआ। 
बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रात: 5 बजे से ही प्राचीन शिवालय सहित अन्य शिवालयों में पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान शिवालय बम-बम भोले, हर-हर महादेव.. के जयकारों से गूंजायमान रहे। शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। 
आज सुबह से प्राचीन शिवालय सहित अन्य शिवालयों में शिवभक्तों द्वारा भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। साथ ही शिवलिंंग पर बेलपत्र, शहद, गंगाजल, दूध, घी, शक्कर, पुष्प, धतूरा, भांग आदि अर्पित कर जलाभिषेक किया गया।

No comments