मुहूर्त के दिन ही दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार
श्रीगंगानगर के स्वामी दयानंद मार्ग पर विधायक जयदीप बिहाणी के मटका चौक स्कूल में प्रतिनिधि, व्यापारी की बिड़ला साडिज़ की प्रथम मंजिल पर खुली नई दुकान में मुहुर्त वाले दिन (26 जुलाई) ही चोरी करने वाले चोर को कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
जांच अधिकारी हवलदार मुकेशचंद ने बताया कि चोरी करने के आरोप में 4 ई छोटी एकता विहार निवासी 23 वर्षीय राकेश उर्फ राज मढिय़ा पुत्र जोगाराम नायक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से नगदी व चांदी के सिक्के बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी खुलासा होने की उम्मीद है।

No comments