घर में बंधे दो बकरे चोरी, परिवादी ने ही एक चोर की पहचान की
हनुमानगढ़ के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 9 लूढाणा में स्थित एक घर से दो बकरे चोरी हो गये। परिवादी ने ही एक चोर की पहचान करते हुए पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय सुभाष ओड ने रिपोर्ट दी कि गत दिवस रात 1 से 3 बजे के बीच तीन अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर मेरे घर आये। दीवार फांद कर घर में घुस गये। यह युवक मेरे घर से दो बकरे चुरा कर भाग रहे थे। आवाज सुन कर मैं इनके पीछे भागा। अज्ञात चोर अमरपुरा की तरफ भाग गये।

No comments