होम लोन ऑफिस में लगी आग
श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ के कनॉट पैलेस चौक पर स्थित आईआईएफएल होम लोन के कार्यालय में गुरुवार सुबह आग लग गई। ये कार्यालय दूसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने से कार्यालय में रखा फर्नीचर, प्रिंटर, एलईडी, कैमरे और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए।
कार्यालय से धुआं निकलते देख राहगीरों ने इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही एएसआई प्रेम कुमार गिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

No comments