सावन की पहली बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, शहर की सड़कें बनीं तालाब
श्रीगंगानगर में सावन के पहले दिन इंद्रदेव ने जमकर मेहर बरसाई। बुधवार देर रात करीब 2:15 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। बारिश से भीषण गर्मी और उमस से राहत तो मिली, लेकिन नगर परिषद की मानसून तैयारियों की पोल भी खुल गई। शहर के कई प्रमुख मार्ग और कॉलोनियां जलमग्न हो गईं, जबकि जगह-जगह डाली गई जीएसबी (पीली मिट्टी युक्त बजरी) कीचड़ और फिसलन में बदल गई।
बारिश के दौरान हुई बिजली कटौती से लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर तक शहर के कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब रहीं, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

No comments