Breaking News

मुडिय़ा पूर्णिमा मेले को लेकर रोडवेज ने चलाई स्पेशल बसें


श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसें लगाई हैं। मथुरा जिले स्थित गोवर्धन धाम में मुडिया पूर्णिमा मेले के दौरान 29 जुलाई तक दो दर्जन स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
इससे जयपुर व दौसा समेत आसपास के जिलों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने की सुविधा मिलेगी। मेले के दौरान रोडवेज की ओर से जयपुर-गोवर्धन जाने के लिए 19 बसे लगाई गई है। केन्द्रीय बस स्टैण्ड सिंधी कैंप से गोवर्धन के लिए पहली बस सुबह 5:35 बजे रवाना होगी।

No comments