उदयपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:पुलिस ने फेल्सपार से भरे 7 ट्रोले जब्त किए
उदयपुर जिले के कुराबड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन और खनिज के गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर फेल्सपार से भरे 7 बड़े ट्रोले जब्त किए।
कुराबड़ थाना पुलिस की एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। थाना प्रभारी पवन सिंह की अगुवाई में खनन माफियाओं पर लगातार क्षेत्र में लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक इन सभी ट्रोलों में करीब 200 टन से भी ज्यादा फेल्सपार भरा हुआ था।

No comments