Breaking News

मां के सेल्फी लेते वक्त झील में डूबी बच्ची


उदयपुर में आज शनिवार को मां के सेल्फी लेते वक्त बेटी गोद से फिसलकर पिछोला झील में गिर गई। झील में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को झील से बाहर निकाला गया।
घटना सुबह 8 बजे की है। डेढ़ साल की बच्ची सोनू सिंह तंवर अपनी मां की गोद में थी। होटल की तीसरी मंजिल से सेल्फी लेते वक्त बच्ची मां की गोद से पिछोला झील में गिर गई। जानकारी अनुसार, बच्ची के माता-पिता तीन दिन पहले उदयपुर घूमने आए थे।

No comments