Breaking News

भीलवाड़ा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल कमरे की छत गिरी


भीलवाड़ा में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के कमरे की छत गिर गई।  शनिवार सुबह जब स्कूल स्टाफ स्कूल पहुंचा तो वहां उन्हें प्रिंसिपल रूम की छत की पट्टियां गिरी हुई नजर आई।
रात में छत गिरने से बड़ा हादसा टल गया।  अगर छत उस समय गिरती तो बड़ी जन हानि हो सकती थी। 
प्रिंसिपल रीमा मीणा ने बताया- महात्मा गांधी स्कूल के प्रिंसिपल रूम की छत की पट्टियां शुक्रवार देर रात अचानक गिर गई। जिसके चलते प्रिंसिपल रूम में रखा स्कूल मटेरियल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य फर्नीचर डैमेज हो गए।

No comments