Breaking News

जयपुर की नूडल्स फैक्ट्री में काम करते मिले पांच बच्च


जयपुर वेस्ट पुलिस की मानव तस्करी यूनिट और दौलतपुरा थाना पुलिस ने बाल श्रम के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री से 5 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
दौलतपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में 5 बाल श्रमिक नूडल्स की पैकिंग करते हुए मिले। मौके से बच्चों द्वारा पैक किए गए  पांच पैकेट भी जब्त किए गए, जिन पर कंपनी का नाम और वीकेआई औद्योगिक क्षेत्र, जयपुर का पता अंकित था।

No comments