हर 5 साल में शिक्षकों का मूल्यांकन हो: राजस्थान के राज्यपाल
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का हर पांच साल में मूल्यांकन करने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि इस मूल्यांकन का उद्देश्य शिक्षण स्तर को सुधारना है, इससे शिक्षकों की नौकरी या पेंशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
कोटा में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला स्वस्थ एवं शिक्षित महिला: सशक्त राष्ट्र के उद्घाटन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि देश का विकास केवल आर्थिक प्रगति से नहीं होता, बल्कि अच्छे शिक्षित, जिज्ञासु और ईमानदार नागरिकों से भी होता है।

No comments