Breaking News

सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल रहेगी:कुछ के रूट-समय बदले


अजमेर-चंदेरिया रेलखंड पर डबल लाइन के काम के कारण सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का रूट बदला जाएगा, कुछ कम दूरी तक ही चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों के समय और ठहराव में भी बदलाव किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचने की अपील की है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया - 4 से 9 अक्टूबर के बीच जोधपुर-इंदौर, इंदौर-जोधपुर, मदार-उदयपुर सिटी, उदयपुर सिटी-मदार रेलसेवाएं अलग-अलग तिथियों पर रद्द रहेंगी। 

No comments