दिल्ली पुलिस के परिजनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में घायल दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने आज शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, '20 तारीख के बाद यही नेरेटिव चलाया जा रहा है कि छात्रों को पुलिस ने पीटा, लेकिन प्रोटेस्ट का दूसरा हिस्सा कुछ ओर ही है।Ó एक पुलिस जवान की बेटी गुंजन ने कहा, '20 जुलाई को मेरे पिता के साथी उन्हें रात 10 बजे घर लेकर आए। उनकी वर्दी खून से लथपथ थी, फिर भी सोशल मीडिया पर उन्हें ही क्रिमिनल बताया गया।Ó दूसरी तरफ, एक एएसआई की पत्नी सीमा ने कहा, 'भीड़ में शरारती तत्वों ने पत्थर-हथियारों से पुलिस पर हमला किया।

No comments