Breaking News

सरपंच को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, मिलेगा सम्मान


बाड़मेर जिले की सरपंच भूरी देवी को केंद्र और राजस्थान सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के कार्य के लिए 15 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति भवन से भेजा गया संदेश डाक विभाग के अधिकारियों ने उनके घर पहुंचकर सौंपा।
संदेश मिलने पर सरपंच भूरी देवी ने कहा कि राष्ट्रपति की ओर से दिल्ली बुलाया जाना और सम्मानित किया जाना उनके लिए गर्व की बात है। उनके बेटे प्रकाश कुमार ने कहा कि इस सम्मान से पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

No comments