Breaking News

परिवार में गलत होने का डर दिखाकर महिला को लूटा


जयपुर में परिवार में गलत होने डर दिखाकर बुजुर्ग महिला को लूटने का मामला सामने आया है। मंदिर के दर्शन कर घर लौटते समय बाइक सवारों में महिला को निशाना बनाया। गहने उतरवाकर फरार हो गए। घटना जयपुर के करधनी थाना इलाके की है।
पुलिस ने बताया- करधनी के निवारु रोड निवासी रेखा कॉलोनी में स्थित श्रीचमत्कारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने जाती हैं। रोज की तरह मंदिर में पूजा करने गई थी।  एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर रोका। मना करने के बाद दोबारा रोककर बातों में उलझा लिया। परिवार के बारे में गलत बोलकर अनिष्ट का डर दिखाकर धमकाया। पूजा के बहाने सोने के कान के टॉप्स व अंगूठी उतरवा ली। 

No comments