Breaking News

इंस्टाग्राम पर रील डालने वाला 10वीं पास निकला हथियार सप्लायर, कई राज्यों तक फैला नेटवर्क


सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो अपलोड करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जोधपुर ग्रामीण पुलिस की जिला विशेष टीम ने खेड़ापा थाना क्षेत्र से मनीष उर्फ मनसा भाटी निवासी बुचेटी को गिरफ्तार किया है। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील और फोटो पोस्ट कर खुद को गैंगस्टर के रूप में पेश करता था। जांच में उसके अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। बुचेटी निवासी मनीष भाटी हथियार सप्लायर निकला। दसवीं पास आरोपी कई राज्यों में हथियारों की सप्लाई कर चुका है।

No comments