Breaking News

नोखा में अज्ञात वाहन ने भेड़ों के रेवड़ को रौंदा:22 भेड़ों और मेमनों की मौत


बीकानेर जिले के नोखा में चरकड़ा बाइपास पर देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भेड़ों के एक रेवड़ को टक्कर मार दी, जिससे 22 भेड़ों और नवजात मेमनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात भेड़ें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। पशुपालक मनोहर सिंह ने बताया कि वह अपने भेड़ों के रेवड़ के साथ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे भेड़ें सड़क के किनारे आ गईं। 

No comments