कोटा में कुंड-बावडिय़ों की सफाई के लिए अभियान शुरू
नगर निगम कोटा ने शहर की प्राचीन जल धरोहरों को सहेजने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'जल संचय जल बचतÓ अभियान की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत शहर की 48 प्राचीन बावडिय़ों, कुंडों, कुओं और अन्य जल स्रोतों की सफाई और पुनर्जीवन का काम किया जा रहा है।
आज कंसुआ स्थित कर्णेश्वर महादेव शिव मंदिर के प्राचीन कुंड में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने कुंड से गंदगी और अवांछित सामग्री को हटाकर उसे स्वच्छ बनाने का कार्य किया।

No comments