Breaking News

19 में से केवल 3 टीचर, स्कूल पर लगाया ताला: स्टूडेंट्स- ग्रामीण धरने पर


जैसलमेर जिले के भणीयाणा क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूधली नाड़ी में शिक्षकों की भारी कमी से परेशान विद्यार्थियों और ग्रामीणों का सब्र शुक्रवार को टूट गया। गुस्साए ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और परिसर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 12वीं तक के इस स्कूल में स्वीकृत 19 पदों में से महज 3 शिक्षक ही कार्यरत हैं, जिनमें से एक प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहता है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ा।

No comments