Breaking News

वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में फर्जीवाड़े का आरोप


जोधपुर रेल मंडल में देश की प्रीमियम ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेसÓ 20 कोच वाली ट्रेन के गत 22 मई को उद्घाटन कार्यक्रम की आड़ में सरकारी धन के दुरुपयोग और जाली दस्तावेज तैयार करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरटीआई कार्यकर्ता दीनदयाल बंग के सूचना के अधिकार के तहत निकाली जानकारी ने रेलवे के सहायक मंडल अभियंता जोधपुर कार्यालय में चल रहे एक संगठित सिंडिकेट की पोल खोलकर रख दी है। कागजात गवाही दे रहे हैं कि बिना किसी वित्तीय मंजूरी, बिना किसी वर्क ऑर्डर और बिना किसी भौतिक नाप-जोख के चहेते वेंडर्स को सीधे 15 लाख रुपए का काम बांट दिया गया और बाद में ऑडिट से बचने के लिए बंद कमरों में बैठकर खुद ही फर्जी प्रतिस्पर्धी कोटेशन तैयार कर लिए गए।

No comments