नागौर में शॉर्ट सर्किट से मीटर में लगी आग:बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को हुई परेशानी
नागौर शहर के बाड़ी कुआं क्षेत्र में देर रात बिजली के खंभे पर लगे मीटर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के दौरान मीटर से लगातार चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ देर के लिए ऐसा नजारा बना कि मानो आतिशबाजी हो रही हो।
गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, इसलिए मौके पर लोगों की आवाजाही कम थी और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

No comments