Breaking News

राजस्थान में ओबीसी सर्वे का काम करीब 70 प्रतिशत पूरा


राजस्थान में पंचायतीराज और नगर निकायों के चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। 10 जुलाई से शुरू हुए सर्वे की एक रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार- सर्वे का सबसे तेजी से काम बाड़मेर और सलूंबर जिले में हुआ। वहीं सबसे कम स्पीड से कोटा और बारां में काम हुआ है।
कुल मिलाकर 69.86 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है। सर्वे की आखिरी तारीख 26 जुलाई है, ऐसे में 100 प्रतिशत काम इन तीनों में पूरा करना ही होगा।  बता दें कि ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग ने सर्वे की अंतिम तारीख 3 दिन बढ़ाकर 26 जुलाई कर दी है।

No comments