Breaking News

अलवर के बाला किला से बहने लगे झरने, सुबह साढ़े 4 बजे आधे घंटे तेज बारिश हुई


अलवर शहर और आसपास आज शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे के आसपास करीब 20 मिनट तक जोरदार बारिश हुई। तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। तेज बारिश से ऐतिहासिक बाला किला की पहाडिय़ों से पानी झरने के रूप में कल-कल कर बहने लगा, जो पर्यटकों व स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है। हालांकि इस बार मानसून की बारिश कमजोर है। अभी अलवर जिले में औसत से आधी बारिश भी नहीं हुई है।
बाला किला के तलहटी में स्थित ऐतिहासिक मूसी महारानी की छतरी और महल चौक इलाके में आसमान गहरे बादलों से अटा रहा। 

No comments