Breaking News

भारी बारिश: बांद्रा-जैसलमेर समेत 3 ट्रेनें रद्द


मानसून की भारी बारिश के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पश्चिम रेलवे के घोलवड़ और उमरगाम रोड रेलखंड के बीच स्थित पुल संख्या 203 पर पानी का स्तर खतरे के निशान तक पहुँच गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन ने इस रूट पर ट्रेनों का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया है। इसके चलते बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर समेत 3 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और पटरियों पर जलभराव के कारण एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

No comments