अग्रवाल ज्ञान ज्योति गुप्ता का श्रीगंगानगर में स्वागत
श्रीगंगानगर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अग्रवाल ज्ञान ज्योति गुप्ता के गृह नगर आगमन पर जिला अग्रवाल सम्मेलन की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला अध्यक्ष हेमंत नागौरी सहित पदाधिकारियों एवं महिला मंडल की सदस्यों ने माल्यार्पण, साफा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज सेवा, संगठन की मजबूती, शिक्षा, युवा सहभागिता और महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

No comments