रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, रक्तदान शिविर आयोजित
रोटरी क्लब श्रीगंगानगर की नवगठित कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह नागपाल कॉलोनी स्थित दुर्गेश सिनेमा में आयोजित किया गया। समारोह में प्रांतपाल रोटे. अमित सिंगला ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण नागपाल एवं नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान क्लब की टेलीफोन डायरेक्ट्री का विमोचन तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सदस्यों का सम्मान भी किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष प्रवीण नागपाल ने आगामी वर्ष के सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए समाजसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। मुख्य अतिथि अमित सिंगला ने रोटरी के निस्वार्थ सेवा भाव को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

No comments