Breaking News

बजरंग दल का सेवा सप्ताह शुरू


विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल ने सेवा सप्ताह के तहत श्रीगंगानगर जिले के 12 प्रखंडों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की शुरुआत कर दी है। प्रथम शिविर रामनगर प्रखंड स्थित जय शिव हनुमान मंदिर, गुरु नगर (हाउसिंग बोर्ड) में आयोजित किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने निशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. पीयूष राजवंशी एवं डॉ. रवि शंकर गोयल ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ आवश्यक दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया। 

No comments