Breaking News

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई


श्रीगंगानगर में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। 

No comments