Breaking News

प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लगाया लंगर


श्रीगंगानगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ख्यालीवाला में आयोजित क्लर्क प्रतियोगी परीक्षा के दौरान नेताजी सुभाष युवा मंडल एवं ग्रामवासियों के सहयोग से परीक्षार्थियों के लिए लंगर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई।
मंडल अध्यक्ष संजीव मारोठिया ने बताया कि दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ग्राम पंचायत भवन में बैठने, भोजन और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भी भोजन उपलब्ध कराया गया। अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों ने युवा मंडल की इस पहल की सराहना की। 

No comments