Breaking News

डीएवी कॉलेज में प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षाएं शुरू


श्रीगंगानगर के डीएवी कॉलेज में बीए, बीकॉम एवं बीएससी की प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षाएं सोमवार से शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में शुरू हो गईं। परीक्षाएं विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम एवं पेपर पैटर्न के अनुसार आयोजित की जा रही हैं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू पुनिया ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ये परीक्षाएं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाओं की तैयारी में सहायक साबित होंगी। 

No comments