Breaking News

कचरा प्लांट के विरोध में नगर परिषद में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर के चक 6 जैड ए में स्थापित पूर्व ठोस अपशिष्ट स्थल स्थल पर उच्च न्यायालय जोधपुर पीठ द्वारा सिविल रीट याचिका राजकुमार सैनी आदि बनाम सरकार आदि में पारित आदेश की पालना सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों एवं कॉलानीवासियों ने नगर परिषद में प्रदर्शन किया।
चक 6 जैड ए, 8 जैड के कॉलोनीवासियों ने नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार रंगा को ज्ञापन देकर उच्च न्यायालय जोधुपर के आदेश की पालना करने, चक 6 जैड ए के कचरे के ढेर को उठाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने तथा 15 जुलाई के बाद चक 6 जैड में शहर का कचरा डालने पर रोक लगाने की मांग की। 

No comments