Breaking News

हिस्ट्रीशीटर के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, बिजली कनेक्शन भी काटा


झुझुंनू के गुढ़ागौडज़ी प्रशासन ने एक सख्त रुख अपनाते हुए हिस्ट्रीशीटर रोहित महला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और अजमेर डिस्कॉम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ की ढाणी में सरकारी जोहड़ भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और जमीन को कब्जे से मुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार हिस्ट्रीशीटर रोहित महला ने बड़ की ढाणी में स्थित करीब 10 बीघा सरकारी जोहड़ भूमि पर अवैध रूप से गौशाला का निर्माण शुरू कर दिया था। इस जमीन पर उसने एक सामुदायिक भवन भी बना लिया था। 

No comments