ब्यावर में 57 हजार एनर्जी ड्रिंक की बिक्री रोकी:सैम्पल जांच के लिए भेजे
ब्यावर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 57 हजार एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई एमएम फूड एण्ड बैवरेजेज प्रतिष्ठान के औचक निरीक्षण के दौरान भ्रामक लेबलिंग पाए जाने के बाद की गई।
Óशुद्ध आहार मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के भंडारण में अनियमितताएं पाईं। निरीक्षण के दौरान स्टिंग एनर्जी ड्रिंक का नमूना जांच के लिए लिया गया।

No comments