Breaking News

अमेरिका का बड़ा दावा, लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर साजिश का आरोप


अमेरिका ने भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके सहयोगी सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ पर कनाडा में सिख अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। लॉस एंजिलिस की एक संघीय अदालत में पेश आरोपपत्र के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई ने तीन वर्ष पहले 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में एक गुरुद्वारे के बाहर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रची थी। अदालत के दस्तावेजों में निज्जर का उल्लेख 'एच.एस.एन.Ó के रूप में किया गया है।

No comments