बीकानेर में परचून की दुकान में विस्फोट:11 पट्टियां टूटीं, आग से सामान जला
बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव में बुधवार तड़के एक परचून की दुकान में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान के आगे लगी 11 पट्टियां टूटकर नीचे गिर गईं। वहीं आग से दुकान में रखा सामान जल गया।
राहत की बात यह रही कि घटना रात करीब 3 बजे हुई, उस समय दुकान बंद थी और आसपास कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुलचासर गांव में खारिया कुआं के पास स्थित श्याम सुंदर जाजड़ा की परचून की दुकान में रखा फ्रिज हादसे की वजह माना जा रहा है।

No comments