Breaking News

चलती देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी:रणथंभौर-मखोली के बीच कपलर खुलने से हुआ हादसा


दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई-हरिद्वार देहरादून एक्सप्रेस सवाई माधोपुर-गंगापुर रेलखंड स्थित रणथंभौर और मखोली स्टेशनों के बीच कपलर खुलने के कारण दो हिस्सों में बंट गई। यह घटना तेज रफ्तार में दौड़ती ट्रेन के दौरान हुई।
यात्रियों ने बताया कि यह घटना कोच नंबर एस-6 और एस-7 के बीच हुई, जहां आगे वाले एस-6 कोच का कपलर उखड़कर पीछे वाले कोच पर लटक गया। हादसे के बाद ट्रेन का आगे वाला हिस्सा मलारना स्टेशन तक पहुंच गया, जबकि पीछे वाला हिस्सा रणथंभौर स्टेशन पर ही खड़ा रहा।

No comments