जयपुर-आगरा एनएच पर बस का स्टीयरिंग फेल, पेट्रोल-पंप में घुसी: दीवार तोड़कर खेत में गिरी
जयपुर से आगरा जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस आज बुधवार सुबह स्टेरिंग अचानक फेल हो गया। बेकाबू बस पेट्रोल-सीएनजी पंप की सुरक्षा दीवार तोड़ते हुए खेत में जा घुसी। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए।
बस पेट्रोल और सीएनजी मशीनों से कुछ फीट की दूरी से निकल गई, जिससे बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि टल गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 7 बजे दौसा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर संवास स्थित पेट्रोल-सीएनजी पंप पर हुआ।

No comments