Breaking News

एसआई भर्ती 2021: आज से अपडेट कर सकेंगे आवेदन:सभी कैंडिडेट्स को री-एग्जाम में शामिल होने का मौका


राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 के री-एग्जाम में आवेदन करने वाले सभी कैंडिडेट्स शामिल हो सकेंगे। एग्जाम में शामिल होने के इच्छुक सभी कैंडिडेट्स को आज से आवेदन फार्म अपडेट करना होगा। इसके लिए लास्ट डेट 22 जुलाई रखी गई है। पूर्व में अपडेट कर चुके कैंडिडेट्स को दोबारा संशोधन की जरूरत नहीं होगी।
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा के लिए 7 लाख 97 हजार कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। 3 लाख 83 हजार 97 कैंडिडेट्स पिछले एग्जाम में शामिल हुए थे। एग्जाम रद्द होने के बाद फिर से एग्जाम कराने का निर्णय हुआ तो केवल पहले एग्जाम में शामिल होने वाले लोगों को ही मौका दिया।

No comments