Breaking News

राजस्थान सरकार बदलने जा रही नियम, विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और मुश्किल


उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस को नए बदलाव के साथ लाने की तैयारी अंतिम चरण में है। राजस्थान सरकार की ओर से अगले एक-दो दिन में इसकी संशोधित अधिसूचना जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि विदेश में अध्ययन के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति की संख्या घटाई जा सकती है, जिससे विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए मेरिट की चुनौती बढ़ सकती है। वहीं देश के शीर्ष शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की संख्या बढऩे की संभावना है।

No comments