आपस में टकराए छह वाहन; एक की मौत, हाईवे जाम
राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों समेत छह वाहन आपस में टकरा गए। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे की शुरुआत अचानक सामने आए वाहनों के कारण हुई। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए और कुछ ही पलों में छह वाहन दुर्घटना की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

No comments