Breaking News

गडकरी के आने से पहले एक तरफ की सड़क चमकाई, दूसरी तरफ गड्ढे यूं ही छोड़े


केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के दिल्ली से कोटा तक हिस्से का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान एक्सप्रेस वे पर कोई कमी नजर नहीं आए। इसके लिए एनएचएआई के अधिकारी और ठेकेदार दिन-रात सड़क को चमकाने में जुटे रहे, ताकि मंत्री को एक्सप्रेस-वे का सफर आरामदायक लगे।
गडकरी कार में सवार होकर दिल्ली से कोटा आएंगे। इसीलिए अधिकारियों का फोकस केवल दिल्ली से कोटा की सड़क पर है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीनों नेता एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण शुरू करेंगे। 5.30 बजे दरा टनल का भी निरीक्षण करेंगे।

No comments