Breaking News

किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई शुरू की:बाजरा, ज्वार और मूंग की खेती


भरतपुर के थाना गढ़ी बाजना क्षेत्र के गांव बांगर्रा में किसानों ने खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी है। मानसून से पहले आसमान में काले बादल छाए रहने से किसानों में अच्छी बारिश की उम्मीद जगी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बादलों की दस्तक के बाद किसानों ने बाजरा की बुवाई तेज कर दी है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर अच्छी बारिश हुई तो फसल बेहतर होगी। अगले सप्ताह से बाजरा के साथ-साथ ज्वार और मूंग की बुवाई भी शुरू कर दी जाएगी। कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर किसान उन्नत बीज और खाद का उपयोग कर रहे हैं। 

No comments