डूंगरपुर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात
राजस्थान में मानसून की सक्रियता के चलते अलग-अलग जिलों में मेघ मेहरबान हैं। राज्य के नागौर और डूंगरपुर जिलों से भारी बारिश और मौसम में आए बदलाव की बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। जहां नागौर में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ी हैं, वहीं डूंगरपुर में आफत की बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।
लगातार हुई इस भारी बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों, मुख्य रास्तों और सोसायटियों में पानी भर गया है। कई क्षेत्रों में स्थिति इतनी विकट हो गई है कि वहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं।

No comments