पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले:कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष ने नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
इससे पहले, जब 11 बजे संसद शुरू हुई थी तब भी दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई थी। सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की।

No comments