Breaking News

सीकर में 3 इंच बारिश, पुलिस स्टेशन-कलेक्ट्रेट में पानी घुसा:ट्रेनों पर भी असर


राजस्थान में दो हफ्ते बाद मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है।  सीकर शहर के अधिकतर हिस्सों में दो-चार फीट तक पानी भर गया है। सीकर से निकलने वाली दो ट्रेनों के शेड्यूल पर भी असर हुआ है। शहर व आसपास के इलाकों मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर सुबह 7.30 बजे तक जारी रहा। तेज बरसात के कारण पुलिस लाइन के क्वार्टर, कलेक्ट्रेट में पानी घुस गया। शहर की नवलगढ़ रोड व आसपास के इलाकों में भी तीन-चार फीट तक पानी भर गया है। 

No comments