जोजरी नदी में जहर! पानी न पीने लायक और न सिंचाई के योग्य, जेएनवीयू की स्टडी में खुलासा
जोजरी नदी में वर्षों से प्रदूषण को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब वैज्ञानिक अध्ययन ने इस संकट की गंभीरता को प्रमाणित कर दिया है। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के प्राणीशास्त्र विभाग तथा अन्य विश्वविद्यालयों के शोधकर्ताओं के संयुक्त अध्ययन में सामने आया है कि जोजरी नदी का पानी न केवल पीने योग्य रहा, बल्कि सिंचाई के लिए भी असुरक्षित श्रेणी में पहुंच चुका है।
जोजरी नदी के 6 स्थानों से हर सप्ताह लिए गए पानी के नमूनों की जांच में अधिकांश भौतिक एवं रासायनिक मानक भारतीय मानक ब्यूरो और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निर्धारित सीमा से कहीं अधिक मिले।

No comments