Breaking News

माता वैष्णो देवी के भक्तों को अभी और करना होगा इंतजार


लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा आज मंगलवार को भी पूरी तरह से स्थगित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिलहाल बंद रखा है।
यात्रा स्थगित होने से देश के विभिन्न राज्यों से माता के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालु लगातार यात्रा बहाल होने की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम में सुधार होते ही उन्हें भवन की ओर जाने की अनुमति मिल जाएगी, ताकि वे मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में माथा टेककर सकुशल अपने घरों को लौट सकें। 

No comments