Breaking News

हाईकोर्ट ने अफसरों को दिया अल्टीमेटम, 23 जुलाई को हाजिर होने के निर्देश


जयपुर के रामगढ़ बांध के पुनर्जीवन को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार को गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर सरकार में इच्छाशक्ति हो तो रामगढ़ बांध को दोबारा जिंदा किया जा सकता है। बेंच ने बांध को पुनर्जीवित करने के प्लान के साथ जलसंसाधन, सिंचाई व राजस्व विभाग के सचिव और जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी 23 जुलाई को व्यक्तिश: या वीसी के माध्यम से हाजिर होने का आदेश दिया।

No comments